July 7, 2025

अपर जिला जज ने राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के सम्बन्ध में लोगों को किया जागरूक

*”अपर जिला जज ने राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के सम्बन्ध में लोगों को किया जागरूक”* 

*”बाह्य न्यायालय सिविल कोर्ट कुंडा में अपर जिला जज ने किया वृक्षारोपण”*

 प्रतापगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज बाह्य न्यायालय सिविल कोर्ट कुंडा में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के अंतर्गत प्रचार प्रसार हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

 इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार ने राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के संबंध में विस्तार से लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। सचिव ने बताया कि- राष्ट्रीय राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान का विशेष अभियान 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक चलेगा। इस अवसर पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आकृति गौतम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशान्त कुमार, उप जिलाधिकारी कुंडा वाचस्पति सिंह, बार एसोसिएशन कुंडा अध्यक्ष हनुमान प्रसाद पाण्डेय, पंकज उपाध्याय महामंत्री, विश्वनाथ त्रिपाठी एडवोकेट मीडिएटर, पैनल एडवोकेट आशीष कुमार ओझा, रोशन लाल, शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव पी एल वी सहित भारी संख्या में वादकारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। 

बाह्य न्यायालय सिविल कोर्ट कुंडा में आज सुमित पंवार अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ए सी जे एम कुंडा आकृति गौतम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशान्त कुमार ने जामुन, छीदवन, चम्पा, अमरूद, कंजी, नीम, पीपल आदि के 50 से अधिक वृक्ष लगाए। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी के जन्मदिन पर धरती को हरा भरा करने के लिए कुंडा न्यायालय परिसर में संयुक्त रूप से अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समित पंवार एवं ए सी जे एम कुंडा आकृति गौतम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशान्त कुमार ने अलग से एक वृक्ष लगाया। इस अवसर पर भारी संख्या में वादकारी अधिवक्तागण उपस्थित रहे।  

 जानकारी जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित की गई है। 

प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट

Suneel

यूपी एडिटर सुनील कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन नंबर 95808 49294/9336195811/9336477592

View all posts by Suneel →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *