*मिशन सिंदूर की बड़ी सफलता पर, सैनिकों के सम्मान में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा।*
उन्ना न्यूज़ प्रतापगढ़
सुजीत कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। मिशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में जनपद के विकास खंड संडवा चंद्रिका के ग्राम सभा कल्यानपुर मौराहा के ग्राम प्रधान पति जितेंद्र तिवारी एवम् ग्राम सभा खजुरी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह उर्फ, बुद्धि सिंह के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यह तिरंगा यात्रा ग्राम सभा कल्यानपुर मौराहा से प्रारंभ होकर किठावर बाजार तक निकाली गई, इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान सांसद संगम लाल गुप्ता और महिला मोर्चा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी हुई शामिल।
इस दौरान सभी लोगों ने अपने–अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए जय हिंद जय भारत, वंदे मातरम् , भारत माता कि जय के जमकर नारे लगाये, नारों कि गूंज ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया, यह तिरंगा यात्रा न केवल एक विजय का उत्सव थी बल्कि देश के सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की प्रतीक भी बनी।
इस अवसर पर निवर्तमान सांसद संगम लाल गुप्ता के प्रतिनिधि अभिषेक पांडेय, प्रधान पिंटू सिंह, प्रधान ध्रुवराज वर्मा, पूर्व प्रधान संजय यादव, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष राहुल दूबे, दीपक दूबे, सुनील सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यूपी एडिटर सुनील कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन नंबर
95808 49294/9336195811/9336477592