कौशांबी का प्रकरण अत्यंत निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण।
पुलिसिया गुंडागर्दी और प्रशासन की तानाशाही से मानवता कलंकित हो गई है।+राजेंद्र नाथ त्रिपाठी।
कौशांबी में गत दिनों एक निर्दोष गरीब ब्राह्मण को झूठे केस में फसाया जाता है इस अन्याय से दुखी पिता आत्महत्या कर लेता है न्याय के लिए सड़क पर प्रदर्शन कर रहे ब्राह्मण समाज के लोगों पर शेर बनी पुलिस आतंकवादियों जैसा व्यवहार करती है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है। सरकार स्वतः संज्ञान लेकर त्वरित जांच कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाए एवं दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे जिससे न्याय के शासन की पुष्टि हो सके। किसी तरह से अन्याय पूर्ण कार्यवाही से आने वाले समय में नुकसान होने को भी ध्यान में सरकार रखें। पुलिसिया बर्बरता व तमाम लोगों को गलत फसाए जाने पर हुए आघात का परिणाम ब्राह्मण परिवार आहुति दे रहा है । जुर्म हुआ है तो न्याय भी दिया जाना अत्यावश्यक है। उत्पीड़न बंद हो। न्याय सुनिश्चित हो। अन्यथा पूरा ब्राह्मण समाज आने वाले दिनों में इस अन्याय का जवाब संगठित होकर निश्चित रूप से देगा।

यूपी एडिटर सुनील कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन नंबर
95808 49294/9336195811/9336477592