July 6, 2025

प्रेस नोट दि0-21.06.2025* *थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़*

*प्रेस नोट दि0-21.06.2025*

*थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़*

 

*प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी*

 

*➡️थाना रानीगंज पुलिस द्वारा अपहरण कर मानव तस्करी के अभियोग से सम्बन्धित वारण्टी/वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

*➡️अभियुक्त को जनपद प्रयागराज के थाना हण्डिया क्षेत्रांर्तगत उसके घर से गिरफ्तार किया गया।*

*➡️अभियुक्त को जनपद प्रयागराज के थाना हण्डिया पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है।*

 

*प्रतापगढ़।*

*थाना रानीगंज में प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा 363, 366(क), 370, 328 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था।*

 

*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी* के पर्यवेक्षण में *थाना रानीगंज प्रभारी निरीक्षक श्री अर्जुन सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अमित कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 राजेश कुमार गुप्ता* द्वारा तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान 01 अभियुक्त कुशल उर्फ शुभम तिवारी पुत्र स्व0 रविशंकर तिवारी निवासी ग्राम सराय मंसूर (ढोकरी ) थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज उम्र करीब 26 वर्ष को जनपद प्रयागराज थाना हण्डिया पुलिस के सहयोग से अभियुक्त को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय प्रतापगढ़ द्वारा वारण्ट निर्गत किया गया था। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।*

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

कुशल उर्फ शुभम तिवारी पुत्र स्व0 रविशंकर तिवारी निवासी ग्राम सराय मंसूर (ढोकरी ) थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज उम्र करीब 26 वर्ष

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

उ0नि0 अमित कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 राजेश कुमार गुप्ता थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ ।

Suneel

यूपी एडिटर सुनील कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन नंबर 95808 49294/9336195811/9336477592

View all posts by Suneel →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *