July 7, 2025

मिशन सिंदूर की बड़ी सफलता पर सैनिकों के सम्मान में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

मिशन सिंदूर की बड़ी सफलता पर सैनिकों के




सम्मान में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा –

सिंदूर का हिसाब चुकाया है

आतंकवाद का नाम मिटाया है |

 

  उन्ना न्यूज़ मानिकपुर प्रतापगढ़

        सुजीत कुमार मिश्रा 

 

 

 आज दिनांक 23 मई दिन शुक्रवार को प्रतापगढ़ के आदर्श नगर पंचायत मानिकपुर में अध्यक्ष प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय से की गई।नगरवासी हाथ में तिरंगा लिए हुए भारत माता की जय,वन्दे मातरम का नारा लगाते हुए पूरे नगर का भ्रमण किए।नगरवासी देश भक्तिगीतों पर उत्साहित दिख रहे थे। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और उत्साह दिखाई दे रहा था।पूरे नगर का भ्रमण करते हुए यह तिरंगा यात्रा सिद्ध पीठ मां ज्वाला देवी मंदिर प्रांगण में समापन किया गया।मंदिर प्रांगण में आशुतोष जायसवाल ने सेना के शौर्य और पराक्रम का गुणगान किया।उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर उनके आतंकवादी ठिकानों को बर्बाद करके हमारी मां बहनों के सिंदूर का बदला लिया जो कबीले तारीफ़ था।इस तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता राजन शुक्ला,मंडल अध्यक्ष राम मूरत पटेल, राकेश जायसवाल,अजय मिश्रा,राकेश मोदनवाल ,अजीत कुमार मिश्रा,सुजीत कुमार मिश्रा,अजय मिश्रा बॉबी गुप्ता राकेश गुप्ता विनोद कुमार पप्पी शर्मा पहाड़ी सोनकर ओम प्रकाश दीक्षित राम मूरत पटेल राकेश मोदनवाल शैलेश शर्मा राकेश जायसवाल राजकुमार दुबे राधेश्याम आदि अनेक सम्मानित गणमान्य लोग सम्मिलित रहे।

Suneel

यूपी एडिटर सुनील कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन नंबर 95808 49294/9336195811/9336477592

View all posts by Suneel →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *