*युथ आइकॉन हर्षित सिंह ठाकुर ने अनेक स्थानों पर झंडा वंदन किया* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के कार्यकारी अध्यक्ष एवं युथ आइकॉन हर्षित सिंह ठाकुर ने 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल हो कर देश की आज़ादी और राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया एवं शहर में परम्परागत तरीके से प्रभात फेरी में बच्चो के साथ भी वे रैली में शामिल हुए। श्री हर्षित सिंह ठाकुर ने कहा कि तिरंगा हमारा आत्मसम्मान और स्वाभिमान है। ये सत्य, अहिंसा और भाईचारे की परंपरा का प्रतीक है।

यूपी एडिटर सुनील कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन नंबर
95808 49294/9336195811/9336477592