*बाबागंज के लोकप्रिय विधायक एवं जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज का 45वां जन्मदिवस जनसत्ता दल कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने हर्षोल्लास के साथ कुंडा डाक बंगले में मनाया*।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और माल्यार्पण कर उनको जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, प्रमुख बाबागंज रामयश सरोज, ध्यानी सिंह, राजेश त्रिपाठी सोनी, राजू यादव, आनंद देव पांडेय, विनोद यादव, सुमित सिंह, पंकज यादव, अतुल सिंह, विनीत पांडेय, दिव्यांशु गुप्ता, सौरभ मिश्र, सूरज मिश्र व प्रिंस यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जगह-जगह हुए आयोजनों में युवाओं का जोश और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। विधायक विनोद सरोज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।

यूपी एडिटर सुनील कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन नंबर
95808 49294/9336195811/9336477592