प्रधान पति अनिल कुमार मौर्य द्वारा तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण, कराया जा रहा है |
यू न्यूज़ प्रतापगढ़
विनोद चतुर्वेदी
परियांवा प्रतापगढ़ – के तालाब की जमीन (गाटा संख्या 670) पर अवैध निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि प्रधान पति अनिल कुमार मौर्य द्वारा हल्का लेखपाल की मिलीभगत से तालाब की जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
जनता का कहना है कि एसडीएम द्वारा कानूनगो व थाना अध्यक्ष नवाबगंज को कार्य रोकवाने के निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके निर्माण कार्य धीमी गति से अब भी जारी है। यह प्रशासन की निष्क्रियता और मिलीभगत की ओर इशारा करता है।
तालाबों का संरक्षण न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह जल संचयन, जैव विविधता और ग्राम सौंदर्यीकरण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में किसी भी हालत में तालाब की भूमि पर निजी कब्जा या निर्माण स्वीकार्य नहीं है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि:
अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाए।
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
तालाब की भूमि को चिन्हित कर उसका संरक्षण और सुंदरीकरण सुनिश्चित किया जाए।

यूपी एडिटर सुनील कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन नंबर
95808 49294/9336195811/9336477592