**प्रतापगढ़: पुलिस लाइन में महिला आरक्षी को सर्पदंश, जिला अस्पताल में भर्ती**
प्रतापगढ़, 26 जून 2025: आज शाम पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ परिसर में एक रिक्रूट महिला आरक्षी को सर्पदंश हो गया। घटना के तुरंत बाद महिला आरक्षी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रतापगढ़ ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर महिला आरक्षी से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। एसपी ने अस्पताल प्रशासन को समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग द्वारा मामले की निगरानी की जा रही है और महिला आरक्षी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है।

यूपी एडिटर सुनील कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन नंबर
95808 49294/9336195811/9336477592