*दबंगों द्वारा अवैध कब्जे को लेकर पीड़ित ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में न्याय की लगाई गुहार मामला सून्य*
निघासन खीरी।
क्षेत्र के ग्राम अदलाबाद में विवादित जमीन पर कोर्ट का स्थगन आदेश के बावजूद गेंदू लाल यादव पुत्र रामेश्वर यादव द्वारा दबंगई के साथ कब्जा किया जा रहा है। उसी भूमि पर मिट्टी पाटने की शिकायत पर पहुंची झंडी पुलिस हरनाम को चौकी लाकर छोड़ दिया।
पीड़ित दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस से लेकर मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है। पीडित का कहना है कि यदि कार्यवाई नहीं हुई तो लखनऊ मुख्यमंत्री जनता दरबार में जा कर न्याय की गुहार लगाने का मन बनाया है प्रशासन केवल कागजों पर ही कार्रवाई करने को बताते है। मैं सभी दफ्तरों का चक्कर काट रहा हूं ।मगर सुनने वाला कोई नहीं है।

यूपी एडिटर सुनील कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन नंबर
95808 49294/9336195811/9336477592